जनप्रतिनिधियों ने जनता का विश्वास तोड़ा
नगर पालिका नैनीताल की बोर्ड बैठक हंगामा के बीच हुई समाप्त
सभासद अध्यक्ष को घेरने में हुए नाकाम
ईओ और सभी अधिकारी बैठक छोड़कर गए









नैनीताल। सरोवर नगरी के नगर पालिका बोर्ड बैठक मे कुछ सभासदगढ़ कई मुद्दों को लेकर आक्रोशित नजर आए और उनके द्वारा जमकर हंगामा काटा गया। बोर्ड बैठक शुरू होते ही आरोप प्रति आरोप लगने लगे और बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला सभासद सवाल भी शांति से नहीं पूछ पा रहे थे उनके अंदर आक्रोश भरा हुआ था। बता दे लगभग ठीक 12:00 बजे बैठक प्रारंभ हुई। और बैठक में पहुंचे सभासद दूसरे छोर में जाकर बैठ गए। सभासद आधे आधे बट गए थे। आधे सभासद अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल के समर्थन में थे तो आधे उनके विरोध में और विरोध भी इस बात का की पालिका अध्यक्ष द्वारा जो लेख ब्रिज टोल बिना बोट बैठक और उनके संज्ञान में लिए बगैर खोल दिया गया उसका आक्रोश सभासदों में साफ नजर आ रहा था। और वही मुद्रा की वजह से बोट बैठक में अशांति नजर आई देखने वाली और दिलचस्प बात यह थी अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अतिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा हंगामा देख बिल्कुल मोन और शांत हो गई तो यह बात भी सभासदों को नागवार गुजरी और कुछ सभासद जमीन में बैठकर विरोध करने लगे। और अध्यक्ष सहित पालिका कर्मचारी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। और सभी टेंडर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग करने लगे हंगामा के बीच सभासद सवाल पूछते रहे लेकिन वह
सवाल शांति से नहीं पूछे गए और मर्यादा को तार-तार करते हुए आरोप प्रतिआरोप चलते रहे। मामला यहीं शांत नहीं हुआ और सभासद पालिका कर्मचारियों पर भी भड़क उठे तो अधिशासी अधिकारी रोहितास शर्मा का सब्र टूट गया। और उन्होंने सभासदों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए जमकर बहस हुई और अध्यक्ष को वहीं बैठक को समाप्त करना पड़ा। और सभी पालिका अधिशासी अधिकारी और कर्मचारी बैठक से उठ कर चले गए।




















