पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने ली विधिक राय
दो पहिया वाहनों पर लगे शुल्कों को हटाने को पालिका लेगी शासन से अनुमति
अनुमति मिलते ही जल्दी हटेगा लगा शुल्क अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल
जब तक अनुमति नहीं मिलती ठेकेदार नहीं वसूलेगा दोपहिया वाहनों से शुल्क
कल ही उनका लैटर होगी जारी
लिंक मैं क्लिक कर खबर में देखें क्या कहा अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल ने

नैनीताल। सरोवर नगरी में दो पहिया वाहन पर लेक ब्रिज शुल्क लगाने पर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने हमसे अपना पक्ष साझा करते हुए बताया की बोर्ड बैठक में सभासदो की मांग पर ही दो पहिया वाहनों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव बैठक में पास हुआ था। लेकिन इस पर सभासद नहीं बोल रहे हैं उल्टा आरोप लगा रहे हैं। जो निराधार हैं अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने कहा मेरे द्वारा गजट नोटिफिकेशन के लिए शासन को भेज दिया गया था और वहां से गजट नोटिफिकेशन आने के बाद इसे लागू किया गया था लेकिन इसमें स्पष्ट था नैनीताल जिला छोड़कर अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले दो पहिया वाहनों से लेक ब्रिज शुल्क लिया जाएगा लेकिन ठेकेदार की नासमझी से इस मामले ने शहर की फिजा खराब करी जो मेरे लिए भी बड़े दुख की बात है इसका समाधान भी मेरे द्वारा ही किया जाएगा और मेने इस पर विधिक राय ले ली है शासन से अनुमति मिलने के बाद दो पहिया वाहन पर लगे शुल्क को हटा दिया जाएगा जिसको लेकर मेरे द्वारा कल ही शासन को दोपहिया वाहनों से शुल्क हटाने को लेकर पत्राचार कर दिया जाएगा और जैसे ही अनुमति मिलेगी इसको हटा दिया जाएगा शहर की जनता सर्वोपरि है और वह चाहती है शुल्क न लगे तो शुल्क नहीं लगेगा इसके लिए मेरे द्वारा शासन से अनुमति लेने का प्रयास लगातार किया जाएगा और जब तक अनुमति नहीं मिलती है ठेकेदार को भी लिखित में निर्देशित कर दिया जाएगा की दो पहिया वाहनो से शुल्क नहीं वसूला जाएगा।




















