November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एस3 ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा

0
1004636210
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वर्षा ऋतु पर वृक्षारोपण अभियान पर लगाएं पांगड़, बाज, देवदार, सुरई, पुतली, अंगु, के 150 पौधे लगाए

नैनीताल सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था एस 3 ग्रीन आर्मी के सदस्यों द्वारा सैनिक स्कूल के ऊपर पंगोट रोड के पास का जंगल पर गोविन्द प्रसाद के नेतृत्व पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। संस्था के सदस्य गोविंद प्रसाद ने बताया सदस्यों द्वारा
वृक्षारोपण अभियान शुरू हो गया है। आज का अभियान वन विभाग के वन दरोगा विमला नगरकोटी और उनकी टीम द्वारा रखा गया। उन्होंने बताया वर्षा ऋतु के चलते हमारे द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयत्न किया जाएगा। ग्रीन आर्मी और वन विभाग ने मिल कर वृक्षारोपण किया आज हम लोगों द्वारा पांगड़, बाज, देवदार, सुरई, पुतली, अंगु, के 150 पौधे लगाए गए आज के अभियान मै कुछ नन्हे बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गोविंद प्रसाद ने शहर के लोगों से निवेदन करते हुए कहा वर्षा ऋतु के चलते पेड़ अवश्य लगे और हमारी मुहिम का साथ दें। उत्तराखंड की नींव हमारे पेड़ पहाड़ जंगलों को बचाने में हमारा सहयोग करे सभी से निवेदन किया गया कि सब लोग अपना कूड़ा कुड़ॆदान मै डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते मै गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके उन्होंने कहा सबको मिलकर शहर को स्वच्छ बनाना है। इस मौके पर एस 3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सूरेश चंद्रा, विक्की आर्य,
रवि कुमार, वन विभाग से वन दरोगा विमला नगरकोटी,
किंशुक नगरकोटी, ओजस्वी नागरकोटी, कुंदन सिंह,
नंदन सिंह, दीप्ति जोशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से
और कुछ स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *