हरेला पर्व पर नगर पालिका कर्मचारियों ने
अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में किया पौधारोपण



नैनीताल। सरोवर नगरी में हरेला पर्व के मौके पर नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा ठंडी सड़क पर वृक्षारोपण पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में किया गया। और पौधों को सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार , शिवराज सिंह नेगी, सहित सभी नगर पालिका कर्मचारी मौजूद थे।




















