July 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

लेक ब्रिज टोल पर स्कूटी मोटरसाइकिल पर भी लगा शुल्क

0
1004632938
012 013
111 222 333

अधिवक्ता की मोटरसाइकिल से टोल वसूली करने को लेकर

जिला बार अधिवक्ताओं ने किया विरोध और प्रदर्शन बैरिकेडिंगो को भी फेका

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक ब्रिज चुंगी ठंडी सड़क फासी गधेरे पर अधिवक्ता की मोटरसाइकिल से टोल वसूली करने पर अधिवक्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। और वहां पर रखे बैरिकेडिंगो वहां से हटाकर फेंक दिया। उनका कहना है भारतवर्ष में कहीं पर भी मोटरसाइकिलो से टोलो पर वसूली नहीं की जाती है और हर टोल पर स्कूटी मोटर साइकिल एगजेम्ड होती हैं। और पालिका द्वारा नया टेंडर किया गया है जिसमें ठेकेदार द्वारा नैनीताल लोकल के दो पहिया वाहन छोड़कर बाहर से आने वाले दो पहिया वाहनों से 100 शुल्क लिया जा रहा है। आपको बता दें लेक ब्रिज टोल का टेंडर जुलाई 2026 से 31 मार्च 2028 तक 21 महीना के लिए 24 करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 रुपए में हुआ है। समस्या यहां पर यह आ रही है एक व्यक्ति नैनीताल निवासी है लेकिन उसके पास वाहन अन्य जिले का है और ठेकेदार द्वारा उन वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। ठेकेदार का कहना है पालिका के साथ एग्रीमेंट के हिसाब से ही शुल्क वसूला जा रहा है बता दें गजट नोटिफिकेशन में दो पहिया वाहन से भी टोल वसूला जाना है। और ठेकेदार नियम से वसूल कर रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है। मोटरसाइकिल से टोल वसूल करना पूर्ण तरह गलत है और पालिका को इसमें तत्काल संशोधन करना चाहिए। फिलहाल अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर अपनी बैठक बुला ली है अब देखना यह है आगे मोटरसाइकिल टोल वसूलने पर आगे क्या मोड होगा। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट संजय सुयाल,पूर्व बार अध्यक्ष नीरज शाह,मनीष जोशी, तस्लीम,सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *