July 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

सेंट जॉन्स स्कूल में हरेला पर्व पर

0
1004626523
012 013
111 222 333

विभिन्न भाषाओं में हरेला पर्व पर डाला प्रकाश

नैनीताल । नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में बुधवार को हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर छात्रों ने हिंदी, अंग्रेजी और कुमाऊँनी भाषा में भाषण देकर हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
छोटे बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर लोक नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत किए जिसे देखकर सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा निकाली गई पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली के साथ हुआ।विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और प्रकृति दोनों से जोड़ते हैं।
इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य,उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा, जूनियर कॉर्डिनेटर आशा जोशी, लता फ त्र्याल, रूचि साह, विक्रम सिंह रावत, किरन मेर, पल्लवी जोशी, किरन रतूड़ी, शाहीन, पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी,पूनम तथा रेनू आदि मौजूद रही।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *