July 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

गुरु रानी के आंदोलन 730 वे दिन भी हुआ पौधारोपण

0
1004622271
012 013
111 222 333

पिछले दो वर्षों में इनके द्वारा
एक लाख पच्चीस हजार लगा चुके हैं पौधे

नैनीताल। सरोवर नगरी उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 730वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 730वे दिन डीडीहाट के नैनपापू स्थित पंचमोडमंदिर परिसर , भनडा,व वृक्ष मित्र कुवर दामोदर सिंह राठौर की जन्मस्थली में ग्रामीणों के साथ वृहद स्तर पर मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज उनके पौधारोपण अभियान को 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष में उनके द्वारा अब तक (एक लाख पच्चीस हजार,) ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम जिसके वे प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एक।। अनूठा पौधारोपण आंदोलन।।। चलाया गया जो अब तक जारी है ।इस आंदोलन के चलते सरकार द्वारा नियमितीकरण नियमावली जारी कर दी गई लेकिन विभाग द्वारा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। जिसकी वजह से कई कर्मचारीयों कानियमितीकरणसे पूर्व ही निधन हो गया व कई कर्मचारी सेवानिवृत हो गए।उन्होंने कहा कि इस अनूठे आंदोलन जो कि राज्य नहीं अपितु देश में पहला आंदोलन था जिसका नाम।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ।।।में दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए की दोनों निगमों के कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों का भी नियमितीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को उन्होंने जारी रखते हुए इसका नाम ।।पौधा रोपण अभियान।। दिया जो निरंतर जारी रहेगा ।उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से 15 जुलाई तक।।पौधारोपण के साथ जनसंपर्क।। नाम से विशेष पौधारोपण अभियान अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरु रानी की स्मृति में चलाया गया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 2005 से कार्य प्रारंभ किया। जिसके तहत 10000 से ज्यादा साहसिक खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को पौधारोपण व नदी स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ा व हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर कर भी जोड़ा गया। वर्ष 2013 से।। एक पौधा धरती मां के नाम के तहत उनके द्वारा कई वाटिकाएं बनाकर आदि कैलाश ,कैलाश मानसरोवर व उच्च हिमालय क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को भी हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण व कूड़ा निस्तारण अभियान से जोड़ा गया ।उनके द्वारा अब तक (चार लाख पच्चीस हजार) 425000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व शपथ रजिस्टर भरवाया। उनके इस कार्यक्रम को जहां विभिन्न संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, नौकरसाहो द्वारा सम्मान दिया गया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीद्वारा पर्यावरण व साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए पांच बार सम्मानित किया गया। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद वह पहले ऐसे कर्मचारी नेता व प्रबंधक हैं हैं जिन्हें एक ही मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यकाल में पांच बार सम्मानित किया जा चुका है। उनके पौधारोपण अभियान की पूरे देश में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के माध्यम से चर्चा है ।दिनेश गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए संपूर्ण जनता, जनप्रतिनिधि, नौकरशाह, कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के साथ राज्य के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है। आज के पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, दीपचंद जोशी, प्रदीप कन्याल, दान सिंह कन्याल, मुकेश कन्याल वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर सिंह राठौर की पुत्री प्रियंका राठौर पुजारी, नरेंद्र सिंह कन्याल, धन सिंह पुजारी, जोध सिंह पुजारी, जगत सिंह पुजारी, हरीश सिंह पुजारी, दीपक पुजारी,गणेश सिंह कन्याल, उपस्थितरहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *