आशा फाउंडेशन का स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान
नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ द ब्लाइंड स्कूल के बच्चों के बीच पहुंच किया जागरूक





नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम के तहत जिसके अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उसी क्रम में आज बुधवार हल्द्वानी के गोलपार स्थित नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ द ब्लाइंड(NAB ) स्कूल में जहां पर दिव्यांग बालक और बालिकाएं रहते हैं। अध्यक्ष आशा शर्मा पिछले कई वर्षों से लगातार इन ख़ास बच्चों के जाती रहती है।आज बुधवार को भी संस्था की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा वहां पहुंचकर बालिकाओं को स्वयं के प्रति सचेत करने के साथ उनको स्वयं के स्वास्थ्य और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है कि उनका इन दिव्यांग बालक बालिकाओं के साथ पिछले कई वर्षों से लगाव है। और लगातार उन बच्चों के लिए उनकी जरूरत का सामान मुहैया करने का कार्य करती आ रही हैं । जैसा की वह लगातार स्कूल और कॉलेज में बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का कार्य कर रही है। उसके अंतर्गत वह स्कूलों में बालिकाओं को रि यूज़बल पैड्स जो की कपड़े की बनी हुई पेट से और जिनकी लाइफ दो से ढाई साल है ।वह उनको फ्री में महिया करवाती हैं। उनका मकसद बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाना। और आज भी हमारे देश में अगर हम दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की बात करते हैं तो वो तो इनको महिया भी नहीं करवा सकती हैं। उनके लिए यह रि यूज़बल कपड़े की बनी हुई पैड्स उन तक फ्री मुहैया कराने का काम लगातार फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। परंतु यह दिव्यांग बालिकाएं उनके लिए नॉर्मल बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स ही काम आ सकती हैं। क्योंकि उन बालिकाओं के लिए पैड्स को धोकर इस्तेमाल करना संभव नहीं है। परन्तु जहां पर बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स इस्तेमाल हो रही है वहां पर संस्था के द्वारा इंसीनरेटर लगवाएं जाते हैं। ताकि इस्तेमाल किये गए पैड्स को उसमें जला दिया जाए। और पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जाए। उसी के तहत आशा फाउंडेशन द्वारा ( नेब )ब्लाइंड स्कूल में एक इंसीनरेटर लगवाया गया ।जिसको देखकर बालिकाओं के चेहरों पर एक बेहद ही खुशी की लहर थी ।उन्होंने आशा शर्मा जी को अपने तरीके से दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। और उन दिव्यांग बालिकाओं का कहना था कि हमें इतनी अच्छी जानकारी पहली बार मिली । वो सब बहुत खुश थी। और उन्होंने आगे भी समय-समय पर उनसे स्कूल में आने का आग्रह किया ।आशा शर्मा जी ने नेब (ब्लाइंड स्कूल) प्रबंधन श्री कलाकोटि जी और श्री किरौला जी और सभी अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया ।आज उनके साथ इस कार्यक्रम में संध्या डालाकोटी जी, श्री किरण डालाकोटी जी, बच्चे सिंह नेगी ,वीरेंद्र आर्य और निखिल मनराल उपस्थित थे।




















