July 15, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में

0
1004619574
012 013
111 222 333

संगीत नाटक अकादमी द्वारा अनूठा नुक्कड़ नाटक हम भी हैं देशभक्त का मंचन किया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में संगीत नाटक अकादमी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इसकी मुख्य बात यह है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में इस महोत्सव के सभी नाटक देश प्रेम की भावना को समर्पित हैं। इसी कड़ी में 15 जुलाई 2026 को शाम छह बजे प्रयोगांक नैनीताल द्वारा नुक्कड़ नाटक हम भी हैं देशभक्त का मंचन किया गया.
महाकवि कालिदास की जयंती है और इस प्रकार वंदे मातरम् की भावना को प्रतिष्ठित करने के लिये भारत भाव के प्रतिष्ठित कवि को भी इसी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है।
पूरे देश में नाटकों का मंचन एक ही दिन यानी 15 जुलाई 2026, एक ही समय – शाम 6 बजे 150 स्थानों पर किया गया ।
एक साथ भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है। लगभग 150 नाटकों का मंचन 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में किया जाएगा 4,000 से ज्यादा रंगमंच के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में आधुनिक नाटकों के साथ-साथ, पुतुल, लोकनाट्य, नुक्कड़ इत्यादि की भी प्रस्तुतियाँ की जा रही है।
इसी कड़ी मेप्रयोगांक नैनीताल द्वारा 15 जुलाई 2026 * बुधवार को सायं 6 बजे, राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के प्रांगण मे एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जायेगी. निर्देशन संस्था के युवा कलाकार रोहित वर्मा द्वारा किया गाता है, ‘ हम भी देशभक्त ‘ नाट्य लेखन उमेश कांडपाल ‘सोनी’ द्वारा किया गया है. नाटक मे मुकेश धस्मान, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा, गौरव कुमार अभिनय कर रहे है. प्रस्तुति के दौरान संगीत नाटक अकादमी से प्रवीण कुमार दुरेजा ने उपस्थिति दर्ज कर नाटक को प्रोत्साहित किया.
इस अवसर प्रयोगांक संस्था के संरक्षक मिथिलेश पांडे, एच एस राणा के साथ संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत जहूर आलम, मंजूर हुसैन, राजेश आर्य, डीके शर्मा, अनिल कुमार, किशन लाल, अनवर रजा, मनोज साह, मोहित सनवाल, अकरम अली, खुर्शीद, अदिति खुराना, आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *