November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल पालिका हुई करोड़पति

0
1004610009
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लेक ब्रिज टोल टेंडर एमजी इन्फो सॉल्यूशन नोएडा के नाम पर छूटा

24 करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 रुपए में

सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख दिए जाएंगे : अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका द्वारा लगभग पिछले 3 महीना से ले लेक ब्रिज चुंगी का टेंडर का अध्याय आज
मंगलवार को कमेटी के समक्ष खोल दिया गया है। जिसमें नोएडा की कंपनी एमजी इन्फो सॉल्यूशन के नाम पर 24 करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 रुपएl में हो गया है इसमें लेक ब्रिज टोल के अलावा बारा पत्थर चुंगी फांसी गधेरा चुंगी शामिल है। बता दे निविदा में कुल पांच कंपनियों द्वारा टेंडर डाले गए थे जिसमें एक टेंडर निरस्त हो गया था शेष चार टेंडर जिसमें
एमजी इंफ़्रा नोएडा ने 24 करोड़ 55 लाख पांच हजार 555 रुपये की सबसे बड़ी निविदा डाली गई दूसरे नंबर पर परिधि 22 करोड़ 62 लाख 92 हजार 786 रुपए , तीसरे नंबर पर नवीन अग्रवाल 21 करोड़, 75 लाख 61 हजार और चौथे नंबर पर कोहली 21 करोड़ 10 लाख 5 हजार की निविदा डाली गई थी। टेंडर 31 मार्च 2028 तक 21 महीना के लिए किया गया है। पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने बताया ठेकेदार द्वारा टेंडर की राशि का 25% एक सप्ताह के अंदर जमा करने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। और इस राशि से सेवानिवृत कर्मचारियों के जो भी भुगतान है वह अदा किए जाएंगे साथ ही सभी वार्डों में 10-10 लाख विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे अगले साल फिर दूसरी किस्त सभी वार्डों में राशि विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे। आपको बता दे अब नैनीताल नगर पालिका करोड़पति हो गई है। जिस शहर का विकास होना तय है। लोगों का विश्वास आज कहे तो पक्का हो गया है उन्होंने एक ईमानदार अध्यक्ष चुनकर दिया था और पालिका को मजबूत करने के लिए उनको चुनकर लाए थे। लोग सही साबित हुए आज पालिका तरक्की की ओर बढ़ रही है। पालिका सक्षम होगी तो शहर का विकास कोई नहीं रोक सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *