July 14, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरु

0
1004600503
012 013
111 222 333

नैनीताल बेतालघाट  । जिले के शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सोमवार से सत्र २०२६-२७ के लिए बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरु हुई।
कालेज प्रबंधन के मुताबिक बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर कुल ९८ अभयर्थियों ने आवेदन किया है। प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से लेकर आगामी २० जुलाई तक संचालित की जा रही है। कालेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि पात्र अभयर्थियों को प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक एवं आवश्यक अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के उपरांत ऑनलाइन शुल्क जमा कर उसकी रसीद एवं एंटी ड्रग शपथ पत्र महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य है। सोमवार को अद्यतन १८ अभयर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा चुका है। प्रवेश समिति में डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. निर्मला एवं  ललित मोहन प्रवेश कार्य संपादित कर रहे हैं। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए २१ जुलाई को प्रात: ११ बजे महाविद्यालय सभागार में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *