पालिका का बड़ा कुनबा
भाजपा शासन ने छ: सभासदों को किया नामित
शिक्षक संघ कूटा ने भी दी बधाई और शुभकामनाएं






नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद का कुनबा बढ़ गया है सोमवार उत्तराखंड शासन शहरी विकास के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से जारी पत्र जारी कर नैनीताल निवासी पालिका के छ: नामित सभासदों की घोषणा की है जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट और भाजपा की पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल के अलावा पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर रह चुके विमल बिष्ट को नगर पालिका परिषद नैनीताल में नामित सभासद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मीनू बुधलाकोटी, विवेक वर्मा व मनोज पंवार को नामित सभासद नियुक्त किया है। इन सभी की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी कार्यकर्ता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं शिक्षक संघ कूटा के अध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने भी सभी नामित सभासदों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। उनके नामित होने पर कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी , प्रो नीलू ,डॉ दीपक कुमार , डॉ संतोष कुमार ,डॉ शिवांगी सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी , डॉ ज्योति कांडपाल , डॉ रितेश सह,डॉ मीना पांडे ,डॉ भुवन आर्य ,डॉ नंदन मेहरा ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।




















