July 13, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

अमृतलाल नागर स्मृति लेखक गृह’ का उद्घाटन कुलपति प्रो. रावत ने किया

0
1004596339
012 013
111 222 333

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय की रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजनपीठ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नवनिर्मित ‘अमृतलाल नागर स्मृति लेखक गृह’ का उद्घाटन वैदिक संस्कारों के अनुरूप कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर पूजा और हवन माता वैष्णो देवी मंदिर, तल्लीताल, नैनीताल के पुजारी दिनेश काण्डपाल द्वारा सम्पन्न कराए गए। महादेवी वर्मा सृजनपीठ परिसर में लेखक गृह का निर्माण होने से लेखक यहाँ ठहरकर लेखन कार्य कर सकेंगे। लगभग नब्बे वर्ष पूर्व हिंदी की सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा जिस सृजनात्मक एकांत की तलाश में सुदूर इलाहाबाद से रामगढ़ आई थीं, लेखक यहाँ ठहरकर उसी रचनात्मक एकांत का अनुभव कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उपन्यासकार अमृतलाल नागर के जन्मशताब्दी वर्ष पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महादेवी वर्मा सृजनपीठ को यह परियोजना स्वीकृत की गई थी। लेखक गृह का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, निर्माण इकाई, हल्द्वानी द्वारा किया गया।
लेखक गृह के उद्घाटन अवसर पर महादेवी वर्मा सृजनपीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चन्द्रकला रावत, पीठ समन्वयक मोहन सिंह रावत, सहायक अभियंता संजय पंत सहित नंदकिशोर जोशी, राजन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह कुँवर, ललित नेगी, भुवन चन्द्र जोशी, सुरेंद्र सिंह नेगी, केदार सिंह आदि उपस्थित थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *