साह चौधरी समाज का शैक्षिक युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित




नैनीताल। सरोवर नगरी के गोवर्धन हॉल में साह चौधरी समाज के शैक्षिक युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम इस वर्ष के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत महाप्रबंधक नाबार्ड प्रकाश चौधरी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई इस दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का समाज की कार्यकारणी द्वारा मोमेंटो,ऐपड और शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम की थीम छात्र छात्रों की मेहनत, युवाओं का जोश,बुजुर्गों का आशीर्वाद” पर रखा गया। उसके बाद दीपा चौधरी द्वारा सरस्वती वंदना ,नंदा साह द्वारा स्वागत गीत,परी साह द्वारा भजन और वृंदावन डांस और म्यूजिक संस्थान के बच्चों द्वारा अपने म्यूजिक टीचर के मार्गदर्शन में गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम इस वर्ष के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिश्नी देवी सम्मान से नवीन लाल साह और सुरेश लाल साह को दिया गया यह सम्मान समाज की स्थापना के लिये दिया जाता है।
तत्पश्चात साहित्य में योगदान के लिया विशना साह, अमिता साह, को सम्मानित किया गया।
इस वर्ष के वरिष्ठ नागरिक सम्मान से बिहारी लाल साह हॉक शिरीष साह जगाती क्रिकेट कैप्टन ललित मोहन साह शिक्षा और खेल दुर्गा दास साह समाजसेवा और चिकित्सा भानु साह प्रतिष्ठित होटल व्यवसाय
प्रेमा साह तैराकी
श्रीमती मोहिनी साह जी को 90+ और समाजसेवा के लिय सम्मानित किया गया।
इस वर्ष समाज में अपनी विषम परिस्थितितियों मे विजय पाकर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने के लिय
ज्योति साह
श्रीवारी साह को उनके माता पिता के साथ सम्मानित किया गया।
युवा उत्कृष्टता सम्मान से अजय साह क्रिकेट, शिशिर साह फुटबॉल, गौतम साह तैराकी,
अक्षय साह विशेष स्पर्धा क्रिकेट के लिय सम्मानित किया गया।
इस वर्ष के शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान से क्लास 12 के लिय
अश्लेषा साह 98.75%
मान्यता साह 92.25%
शाम्भवी साह 99%
आस्था साह 93.5%
गायत्री चौधरी 94.8
उत्कर्ष साह 91.5%
वैभव चौधरी 94%
श्रेयश साह 95%
क्लास 10 के लिये
अरुणाभ गंगोला 95%
अविरल साह 92.2%
एकता चौधरी 91%
प्रियंजलि साह 91.2%
अनुभा साह 90%
अर्नव साह 97.2%
अनविता साह 94.2%
तक्षम साह 90%
को समानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन और अतिथियों का स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष मनोज साह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शैलेंद्र साह थे। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को सफलता में सचिव शैलेन्द्र चौधरी,मोहित साह,हर्षित साह,मयंक साह,भारती साह,दीपा चौधरी,अखिल साह,सुरेश चौधरी,मनोज साह ,किशन लाल साह,मोहित लाल साह,पार्थ साह और हितेश साह और पूरे समाज का सहयोग मिला हमे पूरी आशा है ऐसे ही आप सभी का सहयोग आगामी कार्यक्रमों में भी मिलेगा और हमे आपस मे मिलने का मौका भी जिससे हमारे बीच की दुरिया और कम हो और हमारे समाज के बच्चे युवा और बुजुर्ग एक दूसरे को पहचान भी सके और सम्मान भी कर सके।




















