शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

नैनीताल। कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुखयमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना के अंतर्गत लगभग २०० वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की गई। परियोजना का उद्देश्य टनकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों को धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन व पर्यावरणीय एवं आर्थिक दृष्टि से विकसित कर एक विश्वस्तरीय पर्यटन एवं तीर्थ गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास, शारदा नदी तट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य, ईको-पर्यटन, एडवेंचर एवं वाटर स्पोट्र्स डेस्टिनेशन वेडिंग तथा शहरी अवसंरचना सुधार, सडक़ एवं ड्रेनेज नेटवर्क का उन्नयन, आपदा न्यूनीकरण, पार्किंग, हेलीपोर्ट, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, फ ॉरेस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर तथा अन्य पर्यटन एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाएँ पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में शारदा घाट पुनर्विकास फेज-१ एवं फेज-२ किरोड़ा नाला इकोलॉजिकल कॉरिडोर, सिटी ड्रेनेज प्लान, राणाकोची मंदिर विकास, फ ॉरेस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटरए एनएच स्ट्रीटस्केपिंगए मल्टी.लेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, हेलीपोर्ट, श्रद्धा पथ, इंटीग्रेटेड वाटर स्पोट्र्स सर्किट सहित विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान प्रगतिए लंबित अनुमोदनों एवं विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान मंडल आयुक्त ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश भी प्रदान दिए। परियोजना के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देनेए स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करनेए क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आधुनिक एवं पर्यावरण.अनुकूल अवसंरचना विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में ईजीआईएस इंडिया कनसलटिंग इंजीनियर्स प्रा.लि. की ओर से सत्यजीत रॉय गुप्ता, आर. के. यादव एवं शशांक सिंह उपस्थित रहे। यूपीडीडीसीसी की ओर से महाप्रबंधक एम. के. सिंह, उप महाप्रबंधक पी. एन. राय, परियोजना प्रबंधक मयंक मित्तल एवं अमित बंसल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शारदा कॉरिडोर के एसपीओसी राजीव रंजन ऑनलाइन माध्यम से बैठक में समिलित हुए।
लगभग ५ हेटेयर भूमि में टनकपुर में बायोडायवर्सिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा और ५१.१० करोड़ की लागत से पूर्णागिरि में बहुमत जिला पार्किंग का प्रस्ताव शासन को मुहैया कराया गया है जिसमें लगभग २५० चौपहिया वाहनों की पार्किंग की सकेंगी। बहुमंजिला पार्किंग में कमर्शियल भवन/दुकानों का भी निर्माण किए जाने का प्रस्ताव है। इसी के बनबसा में हेलीपोर्ट का विकास किया जाएगा। शारदा नदी में एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए १९ करोड़ की लागत से चूका से बूम रेंज तक २२ किलोमीटर की दूरी में रिवर राफिटंग की व्यवस्था की जाएगी।




















