October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वीबी ग्राम-जी योजना के क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर

0
1004563114
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

नैनीताल । ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार तनुजा ठाकुर खोलके, संयुक्त निदेशक उमेश कुमार राम तथा अवर सचिव ज्योति कनौजिया द्वारा जनपद नैनीताल का भ्रमण कर वीबी ग्राम-जी
योजना के क्रियान्वयन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।
भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम अधिकारियों द्वारा विकास खण्ड रामनगर में योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।इसके उपरांत नैनीताल कलब में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें परियोजना निदेशकए डीआरडीए श्रीमती शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, उप कार्यक्रम अधिकारी तथा वीबी ग्राम जी की जिला टीम उपस्थित रही।
बैठक में वीबी ग्राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा योजना के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों से भारत सरकार के अधिकारियों को अवगत कराया गया। विशेष रूप से एनएमएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने में आने वाली समस्याएं, सामग्री मद के भुगतान में हो रहे विल तथा वीबी ग्राम.जी के अंतरिम कार्य सूची
में विद्यमान कमियों/अंतराल जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए।
बैठक में भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए आवश्यक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण का आश्वासन दिया गया साथ ही योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित दिशा.निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *