July 10, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

जीआईसी बबियाड़ में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
Oplus_131072

Oplus_131072

012 013
Oplus_131072
111 222 333

नैनीताल । भूमि संरक्षण वन प्रभाग के ओखलकाण्डा राजि के अन्तर्गत वन पंचायत बबियाड के राजकीय इंटर कालेज में हमारा वृक्ष हमारा स्कूल व एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत इण्टर कालेज प्रांगण में वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया।
इस दौरान तेजपात, बहेड़ा, हरड़, घिंगारु, किलमाडु व आंवला के पौधों का रोपण किया गया तथा इनके संरक्षण करने की शपथ कार्यक्रम किया गया तथा प्रतिभागियों को वृक्षारोपण एवं इससे पर्यावरणीय लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी व एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वन दरोगा चन्द्रशेखर जोशी द्वारा पर्यावरण के सतत बिकास के लिए निरन्तर वृक्षारोपण करने व जंगलों को बचाने विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकों व वन रक्षक अनिल कुमार, कमल कुलौरा, शिवनारायण सिह व अनिल फुलारा के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *