October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मानसून के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर सीएमओ डा.रश्मि पंत ने दिए सख्त निर्देश

0
1004553950
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले की सीएमओ डा.रश्मि पंत ने बीरवार को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं बीपीएमयू की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीएमओ डा.पंत  ने मानसून सत्र के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ डा. पंत ने समस्त ८ विकासखंडों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं की समय से लाइन लिस्टिंग सुनिश्चित की जाए। मानसून एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता पडऩे पर गर्भवती महिलाओं को समय रहते सुरक्षित स्थानों एवं निकटतम स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी स्थिति में प्रभावित न हों।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सहित समस्त कार्यक्रमों में शत प्रतिशत कामयाबी प्राप्त करने के लिए समय.समय पर सशक्त एवं प्रभावी कार्ययोजनाएं तैयार कर उनके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।मुखय चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का प्रथम तिमाही में अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर आईएफ टैबलेट एवं कैल्शियम मुहैया कराया जाए तथा गर्भावस्था के दौरान निर्धारित समस्त आवश्यक जांचें पूर्ण की जाएं।
डॉ. रश्मि पंत ने एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्षित लाभार्थियों का शत.प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के प्रति आमजन एवं अभिभावकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार.प्रसार किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में  अपर मुखय चिकित्सा अधिकारी डा. कुमोद पंत , डॉ अजय शर्मा डॉ संजीव खर्कवाल अपर मुखय चिकित्सा अधिकारी, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों  के नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएमयू सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *