July 7, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान द्वारा

0
1004521914
012 013
111 222 333

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान द्वारा आज एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत आज पौधारोपण कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में डीन साइंस प्रॉफ संजय पंत ,सहायक लेखाधिकारी हिमांशु मठपाल ने देवदार ,बांज ,बुरांश ,पदम के साथ हाइड्रेंजिया के पौधे लगाए । प्रॉफ पंत ने कहा के पौधे लगाना हमारे जीवन की सार्थक पहल है तथा जिस तरह बिन पानी सब सून होता है उसी तरह बिन प्रकृति तथा पौधों के हम शून्य है । लेखा अधिकारी मठपाल ने कहा कि पौधे लगाने मानव का सबसे बड़ी कार्य है जो हमें यथार्थ एवं भविष्य का परिचय करते है । । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण हमारा चिंतन ही नहीं बल्कि हमारी शक्ति है जिसके बिना हम सब शून्य है । डॉ तिवारी ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम’ भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी माता के सम्मान में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान है ।अपनी माँ के प्रति प्रेम और सम्मान के प्रतीक के रूप में कहीं भी एक पौधा लगाकर, उसकी देखभाल कर सकते है। माँ के प्रति समर्पण और पृथ्वी के स्वास्थ्य (पर्यावरण) की रक्षा करना है । इस अवसर पर को लेखा अधिकारी हिमांशु मठपाल को शॉल उड़ाकर तथा पौधे के फ्लायर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । सभी पौधे वन क्षेत्र अधिकारी आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए ।एक पेड़ मां के नाम में डॉ भारत घनश्याल, डॉ नवीन पांडे, नंदा बल्लभ पालीवाल,वसुंधरा ,लता नितवाल, शीतल कोरंगा, विशाल, लीला शामिल हुए।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *