सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों के साथ हरेला बोया











नैनीताल। सरोवर नगरी के सामाजिक, सरोकारों से जुड़ी सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सोमवार को संस्कृति विभाग के सहयोग से हरेला पखवाड़ा का उद्घाटन पारंपरिक विधि विधान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन होटल पवेलियन में किया गया, जहाँ क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर क्लब की महिलाओं ने सात अनाजों का उपयोग करते हुए सूखी मिट्टी के साथ हरित पौधों की रोपण (बोया) क्रिया संपन्न की।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवेदिता कुकरेती (पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र), विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि पंत (मुख्य चिकित्सा धिकारी) श्रद्धा तिवारी ड्रामा डिवीज़न द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि निवेदिता कुकरेती (आईजी)
ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति की रक्षा करने और अपनी परंपराओं को जीवन में अपनाने की अपील की।इसके बाद कलब की महिलाओं द्वारा पारंपरिक झोड़ों की अत्यंत आकर्षक प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि हरेला पखवाड़ा पर्यावरण के प्रति हमारी जिमेदारी को दर्शाता है और भविष्य की पीढिय़ों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम संयोजक गीता साह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।हरेला कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रगति जैन ने
कहा कि १९ जुलाई को क्लब द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संखया में प्रतिभागियों के शामिल होने की उममीद है। इस मौके पर गीता शाह विनीत पांडे, रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी प्रगति जैन, आभा शाह, अन्य सभी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।





















