July 7, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल बचाने को लेकर एक मंच में एकजुट हुए स्थानीय लोग

0
1004514619
012 013
111 222 333

 शहर में अनावश्यक निर्माणों पर रोक लगाने की उठाई आवाज

नैनीताल । सरोवर नगरी की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और पर्यावरणीय संतुलन को बचाने के विशेष मकसद से स्थानीय नागरिकों ने सोमवार को नैनीताल बचाओ: संवाद और सुझाव बैठक आयोजित की। बैठक में नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों तथा पर्यावरण प्रेमियों और जागरूक लोगों ने शहर की मौजूदा समस्याओं पर खुलकर चर्चा करते हुए प्रशासन के समक्ष रखे जाने वाले सुझावों पर सहमति बनाई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल में विकास के नाम पर लगातार हो रहे अनावश्यक निर्माण शहर की मूल पहचान को प्रभावित कर रहे हैं। विशेष रूप से झील किनारे बनाए जा रहे कंक्रीट ढांचे और हट्स को लेकर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि यदि स्थानीय लोग छोटे निर्माण करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाती है जबकि सरकारी स्तर पर उन्हीं क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को सौंदर्यीकरण का नाम देकर किया जा रहा है। यह दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है। प्रतिभागियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि नियमानुसार जीवन दायिनी  नैनी झील से ३० मीटर के दायरे में स्थायी पक्के निर्माण नहीं किए जा सकते लेकिन झील के किनारे हट्स और अन्य ढांचे खड़े कर दिए गए हैं। उनका कहना था कि ऐसे निर्माणों की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए और पर्यावरणीय नियमों का समान रूप से पालन कराया जाना चाहिए।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था और वन.वे प्रणाली का प्रभावी पालनए लोअर मॉल रोड के रखरखाव एवं पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, अनियंत्रित पार्किंग और बढ़ते ट्रैफिक दबाव का समाधान, नैनी झील एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता तथा अनियोजित निर्माण और कंक्रीटीकरण पर रोक तथा शहर की प्राकृतिक पहचान और विरासत के संरक्षण तथा पर्यटन और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सभी प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि नैनीताल का विकास पर्यावरणीय मानकों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए। शहर की प्राकृतिक विरासत से समझौता किए बिना विकास की योजनाएं बनाई जाएं और स्थानीय लोगों की राय को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि तैयार सुझावों और मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, सभासद गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, खुर्शीद हुसैन,कमल जगाती, अदिति खुराना व  सुमित खन्ना सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *