July 5, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

बी डी पांडे0 अस्पताल में सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

0
1004495311
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ शनिवार को राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में  विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल,सीएमओ
डॉ. रश्मि पंत,पीएमएस डॉ. द्रोपदी गर्बयाल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहे।सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संखया में नागरिकों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में रक्तचाप एवं रक्त शर्करा (शुगर) की जांच, मुख स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्वैच्छिक रक्तदान तथा आभा आईडी निर्माण सहित अनेक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गईं साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ  डॉ. रश्मि पंत के मुताबिक  शिविर में ६३१  लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, इनमें ३०८ से अधिक लोगों का रक्तचाप परीक्षण,२४६ लोगों की रक्त शर्करा जांच, ८३  लोगों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण,३५ गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा १४ लोगों की टीबी जांच की गई। इसके अतिरिक्त १९ लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा लगभग १३२ लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई। ५ आयुष्मान कार्ड बनाए गए। १०० लोगों की रक्त जांच की गई। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों के साथ ही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *