October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी  में दो दिनी जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता हुई संपन्न

0
1004495237
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-२०२६ के अंतर्गत शनिवार को  डीएसए मैदान नैनीताल में अंडर-१७ बालक वर्ग में मुकाबले खेले गए ।
इसके तहत पहला मैच रामनगर और भीमताल के बीच खेला गया जिसमें भीमताल की टीम ने ५-० से जीत हासिल की जबकि दूसरा मैच हल्द्वानी और रामनगर के बीच खेला गया जिसमें हल्द्वानी की टीम ने २-०0 से जीती ।फ ाइनल तीसरा मैच भीमताल और हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें भीमताल बलॉक की टीम भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने २-० से जीत हासिल कर राज्य स्तरीय सुब्रतो कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
 फ ाइनल मैच का उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता समेत   डीएसए महासचिव मनोज जोशी समेत हरगोविंद पाठक और प्रकाश चंद रहे ।निर्णायक भगवत मेर, देवेंद्र जीना,अमित कांडपाल व नवीन पांडे रहे। इस अवसर पर  जिला खेल समन्वयक राहुल पवार, बलॉक खेल समन्वयक अजय कुमार, क्रीड़ा प्रभारी मनोज कुमार, जितेंद्र एरेड़ा, प्रकाश गर्जोला, गोविंद बोरा, पुष्पा दर्मवाल, भुवन सूंठा, पूजा बिष्ट, कंचन रावत, शोभा मनराल व जनक आदि उपस्थित रहे ।प्रतियोगिता के समापन पर प्रतियोगिता के प्रायोजक व सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की अंडर -१७ की टीम के विजेता बनने पर और राज्य स्तरीय सुब्रतो कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *