July 5, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया जिले के दोनों शिक्षाधिकारियों का स्वागत

0
1004495180
012 013
111 222 333

नैनीताल । नैनीताल जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पर जनपद पौड़ी से स्थानांतरित होकर आए हुए रणजीत सिंह नेगी द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।
बता दें शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में आयोजित स्वागत सममान कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवागंतुक मुखय शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पुष्कर लाल टम्टा का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री बंशीधर कंडवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जनपद में प्रारंभिक शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं पर अपने विचार रखें।
मुखय शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने इस अवसर पर संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह प्राथमिकता के आधार पर जनपद की प्रारंभिक शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पुष्कर लाल टमटा द्वारा संगठन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनपद में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता स्थापित करने में विभाग के साथ संगठन का ताजमहल बहुत कारगर होगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा जनपद में लंबित समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया जिसमें लंबित चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान का तत्काल निस्तारण, अवशेष स्थाईकरण प्रकरणों का निस्तारण, संबंधता समाप्त किए जाने के फलस्वरूप जिन विद्यालयों के संचालन में कठिनाई आ रही है उन विद्यालय में समायोजन, शिक्षक पात्रता परीक्षा अनापत्ति हेतु विज्ञप्ति जारी किए जाने आदि मांग प्रमुखता से रखी गई। संगठन का कहना था कि समायोजन प्रक्रिया में संगठन को भी विश्वास में लिया जाना चाहिए। भेंट वार्ता में जिला मंत्री बंशीधर कांडपाल, जिला कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र, संरक्षक नंदराम, बलॉक अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, प्रेम चद कांडपाल, हरिश्चंद्र पाठक व धर्मेंद्र कुमार पालए सुरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *