October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अनूठा पौधारोपण अभियान आज 718वे दिन भी रहा जारी

0
1004491715
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 718वे दिन भी जारी रहा।
पौधा रोपण अभियान के 718वे दिन डीडीहाट में पौधारोपण को जन्मदिन से जोड़ते हुए डीडीहाट के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद डिगारी व फिजिकलअकादमी के प्रवीण कन्याल ने अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका के पार्क परिसर में पौधारोपण किया।
प्रमोद डिगारी ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करने से मन प्रसन्न हुआ। अब इस पौधे की देखरेख वह खुद करेंगे। प्रवीण कन्याल ने कहा कि जन्मदिन पर पौधा रोपण करना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल ने कहा कि पौधारोपण से सभी को जुड़ना चाहिए। इस संबंध में उनके द्वारा भी पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम को सुनील साह ,पृथ्वीराज चूफाल अशोक खडायत, जीवन कन्याल,गणेश सिंह मेहता ने संबोधित किया ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *