October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पेट्रोल टैंकर का चालान करने पर भड़के व्यापारी

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कोतवाल हरपाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किया घेराव

व्यापारियों का कहना पेट्रोल अति आवश्यक सेवा में आता है क्या पुलिस को नहीं पता

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल थाना क्षेत्र में पेट्रोल टैंकर का चालान करना कोतवाल को भारी पड़ गया तल्लीताल व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चौकी का घेराव कर चालान का विरोध किया। बता दे नैनीताल पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल टैंकर खड़ा था। जिस कारण रोड में दोनों और जाम लग गया क्योंकि प्रातः ऑफिस टाइम था तो कई अधिकारी कर्मचारी जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए यातायात बाधित करने पर कोतवाल हरपाल सिंह ने टैंकर का नगद चालान किया तो व्यापारी भड़क गए और व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह के नेतृत्व में चौकी का घेराव कर दिया। काफी देर तक बहस चलती रही पेट्रोल स्वामी का कहना था पेट्रोल टैंकर अति आवश्यक सेवा में आता है इसके बावजूद भी पिछले महीने भी पेट्रोल टैंकर का चालान कर दिया था। जबकि अचानक हल्द्वानी रोड में पेट्रोल टैंकर खराब हो गया था। कोतवाल हरपाल ने 5000 का चालान किया था लेकिन चालान की रसीद नहीं दी थी। इसको भी मुद्दा बनाकर व्यापारी अड़े रहे और रसीद की मांग करने लगे व्यापारियों का कहना था अगर आपने चालान किया है तो उसकी रसीद दी जाए कोतवाल का कहना था ऑनलाइन चालान किया था सर्वर डाउन होने की वजह से तीन चालान फस गए जो आज की तिथि तक नहीं हो पाए। यह बात कुछ शक के दायरे में आने पर व्यापारियों ने रसीद की मांग की कोतवाल का कहना था अगर चालान अपलोड नहीं हुआ तो कैंसल कर आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। तब जाकर मामला शांत हुआ। व्यापारियों का कहना है जब से कोतवाल हरपाल क्षेत्र में अधिकारी बनकर आए हैं वह व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे व्यापारिक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर आगे ऐसी कोई घटना हुई तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कोतवाल हरपाल का कहना है जो भी नियम तोड़ेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी भले ही वह अति आवश्यक सेवा में आने वाले वाहन ही क्यों ना हो कानून सबके लिए बराबर है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, महामंत्री अमनदीप सिंह आनंद, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, उप सचिव जयंत उप्रेती, सुखदीप आनंद, राजेंद्र मनराल, आयुष भंडारी,पार्थ शाह, फैज सलमानी, संतोष कुमार, नीतीश राजपूत, सहित अन्य दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *