October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन गुज्जरों के साथ वन महोत्सव तहत वृक्षारोपण एवं विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

0
1004468778
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा आज बुधवार को दीवार खत्ता गुज्जर बस्ती भाकर रेंज लामाचौड़ हल्द्वानी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को वन अधिनियम से संबंधित अधिकार जो वन गुज्जरों को प्राप्त है उसके बारे में अवगत कराया गया।शिविर में सचिव महोदय द्वारा लोगो की समस्याओं को सुना गया जिसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी दस्तावेज तथा सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित समस्या पाई गई। उपरोक्त शिविर में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *