October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन महोत्सव के तत्वाधान में  नारायण नगर चारखेत में हुआ पौधरोपण

0
1004460104
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को नैनीताल वन प्रभाग की नगरपालिका रेंज अंतर्गत नारायण नगर ( चारखेत कंपार्टमेंट-१८ में) पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौध का रोपण किया। इस दौरान बांज, देवदार, पांगर, पद्म और आंवला सहित कई स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की समेत वन दरोगा संतोष गिरी तथा संतोष जोशी, वन रक्षक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा सहित वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *