सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने बीडी पांडे चिकित्सालय में लगवाया रक्तदान शिविर

नैनीताल । सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने बुधवार को डॉकटर डे पर नैनीताल के राजकीय बी.डी.पांडे जिला अस्पताल में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ क्लब की वरिष्ठ सदस्या तथा पूर्व अध्यक्ष गीता साह ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र बिष्ट, समतुल्ला, प्रियांशु,रमेश बिष्ट, विनोद कुमार,नंद राज साह, टुसी साह, प्रदीप आर्या, राजू बिष्ट,सोमनाथ डे, नदीम, अतुल भगत, डॉ. सिद्धार्थ भट्ट, अमित,प्रियांशु, नितिन, डॉ पल्लवी, सुख दीप सिंग, आनंद
सहित २५ लोगों ने रक्त दान किया एवं ३५ लोगों ने पंजीकरण कराया।
इस मौके पर जिला अस्पताल की पीएमएस डा. द्रौपदी गर्बियाल के कलब के कार्यों की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे किसी की जान को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर कलब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह, आभा साह, विनीता पांडे, ,रमा भट्ट, टुसी अनीत साह, रानी साह, तनु सिंग, ज्योति ढौडियाल, रमा लोहनी, गीता साह, डॉ पल्लवी गहतोड़ी, जीवंती भट्ट तथा जया वर्मा आदि ने सहयोग दिया।





















