विमला बहुगुणा जी के निधन पर

यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने किया शोक व्यक्त
नैनीतालl सरोवर नगरी विमला बहुगुणा जी के निधन यूकेडी के पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल सहित अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा उनकी मृत्यु की ख़बर ने हम सब को व्यथित करने वाली हैl स्वर्गीय विमल बहुगुणा
जीवन पर्यन्त उदात्त मूल्यों के साथ समाज को सकारात्मकता की ओर प्रेरित करती रही हैl
अपने पति सुंदरलाल बहुगुणा जी की जीवनधारा को परिवर्तित करने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन
कर उन्हें भारतीय मूल्यों के अनुरूप पर्यावरण प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित कियाl
यह उनकी ही दूरदर्शिता रही कि बहुगुणा जी इस दिशा में देश व दुनिया का ध्यान आकर्षित कर सकेl आज जब भौतिकवादी विकास के नाम पर पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र व प्रकृति की घोर उपेक्षा हो रही है,इन परिस्थितियों में उनका दिखाया गया मार्ग और अधिक प्रासंगिक हो गया हैl




















