September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर में दो दिवसीय आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ भव्य शुभारंभ

0
1004359922
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे इस प्रतियोगिता में दमखम

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर, नश में आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 23 एवं 24 जून दो दिवसीय तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के नामचीन विद्यालयों की ताइक्वांडो टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर भगवान बंसल (जय भगवान) ने किया। 75 वर्षीय भगवान बंसल वर्ष 1970 से पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने डरबन में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कुल 20 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर के वित्तीय प्रबंधक संजय गुप्ता, मुखर्जी निर्वाण, खेल विभाग से पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट एवं केदार सिंह गड़िया, उपप्रधानाचार्य राकेश मुलासी, हेडमास्टर अजय शर्मा, जतिन ग्रोवर, तुषार मिश्रा, आलोक अस्थाना, कुणाल जोशी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। आगामी मुकाबलों में देशभर से आए प्रतिभागी विभिन्न वर्गों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *