उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा का

तल्लीताल व्यापार मण्डल के शिष्टमंडल ने
बाबा नीम करोरी महाराज की फोटो भेंट कर दी बधाई और शुभकामनाएं
नैनीतालl सरोवर नगरी निवासी अधिवक्ता आलोक मेहरा के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त होने पर उनको बधाई देने वालों का ताता लगा है गुरुवार को तल्लीताल व्यापार मण्डल के महामंत्री अमनदीप आनंद के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों के शिष्टमंडल ने नव नियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा को उनके घर पर जाकर बाबा नीम करोरी महाराज की फोटो भेंट कर उनको सम्मानित करते हुए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपाध्यक्ष ममता जोशी , सचिव जयन्त उप्रेती , कोषाध्यक्ष हरीश लाल , वरिष्ठ व्यापारी दिनेश कर्नाटक पप्पू, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, पूर्व उप सचिव कनक साह, मौजूद थे।




















