September 23, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाई के डीएल से स्कूटी किराए में लेकर आ गए घूमने पुलिस ने

0
1000413622
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुलिस ने पकड़ा वाहन किया सीज

नैनीताल। सरोवर नगरी में बड़े भाई का डीएल लेकर पर्यटक काठगोदाम से टैक्सी स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल आए तो पुलिस ने पकड़ लिया। यातायात पुलिस की ओर से पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी।
बता दें कि मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से टीएसआई हरीश फत्र्याल व अमित आर्य मल्लीताल मस्जिद तिराहे पर चैकिंग अभियान में जुटे थे। इस दौरान दो युवक टैक्सी स्कूटी लेकर वहां से गुजरे तो वह पुलिस को देख घबराकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने अन्य स्कूटी चालकों के साथ उन दोनों से भी लाइसेंस व स्कूटी के दस्तावेज दिखाने की बात कही तो उन्होंने ड्राइविंग लायसेंस दिखाया। जब पुलिस ने युवकों से गहराई से पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि वह अपने भाई का लाइसेंस लेकर आये हैं। वहीं स्कूटी के संबंध में जानकारी होने के बाद भी उनकी ओर से स्कूटी किराए में दी गई। टीएसआई हरीश फत्र्याल ने बताया यूपी वाराणसी निवासी मयंक तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 3182 व यूके 04 टीबी 7656 सीज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *