October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004124264
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दिल्ली में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भवाली के सूरज ने ‘मेन्स फिजीक जूनियर कैटेगरी’ में जीता गोल्ड

भवाली नैनीताल। आंध्र एसोसिएशन गोदावरी ऑडिटोरियम, दिल्ली में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ‘मसल मेनिया रीजनल 2026’ में भवाली के 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी सूरज नाथ ने ‘मेन्स फिजीक जूनियर कैटेगरी’ में गोल्ड मेडल जीतकर शहर का मान बढ़ाया है. इससे पहले सूरज साल 2024 में NPC बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.

सूरज ने बताया कि यह जीत उनके लिए बेहद बड़ी है क्योंकि साल 2024 में NPC कम्पीटिशन जीतने के बाद उनकी कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लग गई थी. इस चोट की वजह से उनका करियर करीब डेढ़ साल के लिए बिल्कुल रुक गया. हालात ऐसे थे कि उनके लिए रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए थे. इन सबके बीच जिम जाने के बारे में तो वह सोच भी नहीं पा रहे थे. जब उन्हें इस प्रतियोगिता के बारे में पता चला तो उन्होंने कई महीने इलाज और रिकवरी के बाद दोबारा जिम ज्वाइन किया और पूरे मन से तैयारी में जुट गए. जिसके लिए उन्होंने बिना किसी कोच और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के 2 महीने तक कड़ी मेहनत और कड़े अनुशासन के साथ तैयारी की. इसी पक्के इरादे के दम पर उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जूनियर कैटेगरी में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

सूरज ने बताया कि वह बॉडीबिल्डिंग में ही अपना करियर बनाना चाहते है. जिसके लिए वह रोजाना कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर फिटनेस अपनाने की अपील की है. गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन ‘मसल मेनिया’ करवाती है, यह एक ऑर्गनाइजेशन है जो नेचुरल बॉडीबिल्डिंग को प्रमोट करने के लिए दुनिया भर में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *