October 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004122053
  • विश्व के 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की ग्लोबल सूची में कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्रो अनीता सिंह को मिला स्थान
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो0 अनीता सिंह को साइंसरैंक ग्लोबल द्वारा वर्ष 2025 हेतु जारी सूची में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रतिवर्ष जारी होने वाली यह सूची वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर तैयार की जाती है। इस सूची में स्थान बनाने वाली प्रो अनीता सिंह भीमताल भरतपुर निवासी हैं एवं वे भेषज विज्ञान विभाग की प्राध्यापक होने के साथ इस विभाग की विभागाध्यक्ष भी रहीं हैं और वर्तमान में विश्वविद्यालय के तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष हैं। उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 90 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं वहीं उनके निर्देशन में 15 से अधिक शोधार्थियों द्वारा शोध कार्य करते हुए पी एच डी की डिग्री प्राप्त की गई है। उनके इन्हीं योगदान के चलते उन्हें प्राप्त वैश्विक पहचान पर विश्वविद्यालय में हर्ष व्यक्त किया गया है। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत, निदेशक आईक्यूएसी प्रो संतोष कुमार यादव, डी एस बी परिसर निदेशक प्रो नीता बोरा, परिसर निदेशक भीमताल प्रो एल के सिंह, संकायाध्यक्ष बायोमेडिकल प्रो महेंद्र राणा, विभागाध्यक्ष भेषज विज्ञान विभाग प्रो कुमुद उपाध्याय, प्रो अर्चना नेगी साह, प्रो तीरथ कुमार, डॉ राजेश्वर कमल कांत, डॉ बामाप्रसाद दत्ता सहित सभी ने बधाइयां दी और हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *