October 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जाट रेजिमेंटल सेंटर में 1280 अग्निवीरों की भव्य पासिंग आउट परेड (पॉप ) का आयोजन हुआ

0
1004110447
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अग्निवीरों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट ड्रिल, एकरूपता एवं सैन्य अनुशासन ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया

बरेली नैनीताल। यह परेड अग्निवीरों बैच 07/25 के कठोर एवं सफल सैन्य प्रशिक्षण के समापन का प्रतीक थी। बता दे इस शानदार परेड में 1280 युवा भर्ती अग्निवीर के अनुशासित, आत्मविश्वासी एवं युद्धक सैनिकों में परिवर्तन को प्रदर्शित किया। अग्निवीरों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट ड्रिल, एकरूपता एवं सैन्य अनुशासन ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर लगभग 3185 अभिभावकों एवं अतिथियों ने भाग लिया तथा अपने परिजनों को राष्ट्र सेवा के लिए सेना में कदम रखते हुए गर्व एवं उत्साह के साथ देखा। सम्पूर्ण रेजिमेंटल सेंटर देशभक्ति एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। समारोह का समापन नवप्रशिक्षित अग्निवीरों द्वारा राष्ट्र की सेवा हेतु सम्मान, साहस एवं समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *