डीएसए के पदाधिकारियों ने
प्रतिष्ठित शेरवुड कालेज प्रधानाचार्य अमनदीप सन्धू से मुलाकात कर
उन्हे सेक्रेटरी औफ डायसिस बनने की दी बधाइयाँ

नैनीताल। सरोवर नगरी में डी एस ए नैनीताल के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठित शेरवुड कालेज में प्रधानाचार्य अमनदीप सनधू से मुलाकात कर उन्हे सेक्रेटरी औफ डायसिस बनने की बधाइयाँ प्रेसित की। डा मनोज बिष्ट के नेतृत्व में डी एस ए नैनीताल का प्रतिनिधि मंडल मिला। शेरवुड के प्रधानाचार्य ने भी डी एस ए नैनीताल के परिवार को नयी कार्यकारिणी के लिए शुभकामनाएं और बधाईयाँ दी। महासचिव मनोज जोशी के द्रारा डी एस ए नैनीताल के मैदान मे करवाये जा रहे बेहतरीन कार्यो की प्रशंसा की। और सभी प्रकार की प्रतियोगिता में सफलता के लिए,खासकर ट्रेडस कप हाँकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं वयक्त की।डी एस ए के पदाधिकारियों ने भी शिक्षा जगत में प्रधानाचार्य सन्धू के योगदान की खुलकर प्रशंसा करते हुए शानदार मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महासचिव मनोज जोशी, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, एथलेटिक्स सचिव करन सती , विकास जोशी,हिमांशु जोशी सहित विद्यालय परिवार से वासु साह मौजूद रहे।





















