May 25, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज

0
1004051724
012 013
111 222 333

पहले दिन सिंगल और डबल में हुवे रोमांचक मुकाबले

नैनीताल। सरोवर नगरी के जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का सोमवार को बार हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हुआ उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुवे बार एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की प्रतियोगिता के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया सिंगल्स वर्ग के पहले मुकाबले में संजय सुयाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामसिंह रौतेला को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुवे जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में अरुण अधिकारी वअंकित की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को पराजित कर अगले चरण में स्थान सुनिश्चित किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आये बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अधिवक्ता साथी अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *