May 25, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

किसना ने बदायूं में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ

0
1004047873
012 013
111 222 333

राज्य में 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम की हुई शुरुआत

बदायूं नैनीताल। उत्तर प्रदेश किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन किया है ।
उद्घाटन समारोह में हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया
और बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता विशेष रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस नए शोरूम के साथ किसना ने क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति को और विस्तार दिया है।
भव्य उद्घाटन के अवसर पर किसना ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आया है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75% तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, लॉन्च डे पर नेचुरल डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर ग्राहकों को अतिरिक्त 5% की विशेष छूट भी दी जाएगी।
ग्राहकों के लिए किसना का ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने पर 0% कटौती की सुविधा मिलेगी। इससे ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को अधिकतम मूल्य पर नए और आकर्षक डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी डिजाइनों में अपग्रेड कर सकेंगे। हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा,
“उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरपूर बाजार है। यहां उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और बढ़ती आकांक्षाएं विकास के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। बदायूं में हमारे 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत ‘हर घर किसना’ के हमारे विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश के हर परिवार तक नेचुरल डायमंड ज्वेलरी पहुंचाई जा सके।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा,
“हमें बेहद खुशी है कि हम बदायूं के ग्राहकों के लिए एक ऐसा शोरूम लेकर आए हैं, जहां उन्हें भरोसेमंद कारीगरी, आधुनिक डिज़ाइन और प्रीमियम ज्वेलरी शॉपिंग का शानदार अनुभव मिलेगा। विशाल और आकर्षक रिटेल वातावरण में तैयार यह शोरूम त्योहारों, दैनिक उपयोग, सॉलिटेयर, हल्के वजन की डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज प्रस्तुत करता है, जो आधुनिक ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।” किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स अनमोल गुप्ता एवं अनुपम जिमी ने कहा,
“किसना जैसे भरोसेमंद, नवाचार और गुणवत्ता से जुड़े प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है। किसना के बढ़ते रिटेल सफर का हिस्सा बनना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि बदायूं के ग्राहक ब्रांड की उत्कृष्ट कारीगरी और विविध उत्पादों को बेहद पसंद करेंगे।”
सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किसना ने लॉन्च अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान का आयोजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान तथा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में
साल 2005 में शुरू हुआ किसना, हरी कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। ‘हर घर किसना’ के विजन के साथ ब्रांड ने भारत के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के जरिए मजबूत उपस्थिति बनाई है। वर्तमान में देशभर में किसना के 153 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम हैं।माइंस से मार्केट तक नैतिक रूप से प्राप्त किए गए हीरों के साथ किसना अपने ग्राहकों को अनूठे डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है। ब्रांड की उत्पाद श्रृंखला में रिंग्स, इयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, बैंगल्स, ब्रेसलेट्स, नोज़ पिन और पुरुषों की ज्वेलरी शामिल हैं, जो 9KT, 14KT, 18KT और 24KT गोल्ड में उपलब्ध हैं। सभी उत्पाद 100% IGI प्रमाणित एवं BIS हॉलमार्क युक्त हैं।
कंपनी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा भी प्रदान करती है। किसना का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को घर बैठे नवीनतम डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी डिजाइनों की सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव देता है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *