पालिका के स्वास्थ समिति के अध्यक्ष सभासद रमेश ने किया शौचालय का निरीक्षण

नैनीताल। नगरपालिका परिषद के स्वस्थ समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने शनिवार को मल्लीताल स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और शौचालय में रेट लिस्ट लगाने तथा वाइंडिंग मशीन ठीक करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि टॉयलेट जाने वाले लोगों से १० रुपए शुल्क लिया जा रहा है जो कि नियमावली के विरुद्ध है इसीलिए संचालक को शुल्क लिखकर लगाने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही वाइंडिंग मशीन ठीक करने और शौचालय खुलने का समय बढऩे को भी कहा गया ताकि पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।





















