इंटरनेशनल स्कूल इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता
विन्ध्या (सीनियर वर्ग) और शिवालिक (जूनियर वर्ग) ने ट्रॉफी की अपने नाम👇

भीमताल नैनीताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में शिवालिक एवं सीनियर वर्ग में विन्ध्या हाउस ने जीती। विद्यालय मैदान में पिछले सप्ताह से चल रही प्रतियोगिता में लीग के आधार पर मैच खेले गए। जूनियर वर्ग से शिवालिक एवं हिमालय हाउस तथा सीनियर वर्ग में नीलगिरी एवं विध्या हाउस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँचे। जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में काँटे के मुकाबले के बीच शिवालिक हाउस ने विध्या हाउस को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। सीनियर वर्ग में विन्ध्या हाउस ने अपनी प्रतिद्वन्दी नीलगिरी हाउस को हरा कर प्रतियोगिता जीती।
प्रतियोगिता के उपरान्त पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया और स्कूल के प्रधानाचार्य निदेशक एस०एस०नेगी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इस दौरान चैम्पियनशिप प्रदान की गयी। और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में शिवालिक हाउस के नितिन कुमार को तथा सीनियर वर्ग में नीलगिरी हाउस के नैतिक नेगी को बैस्ट प्लेयर के रूप में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक एस०एस०नेगी द्वारा सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाली विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रतियोगिता में क्रिकेट कोच राजेश मेहता एवं मनोज आर्या ने रैफरी की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट शिक्षक अहिन पाण्डे द्वारा किया गया।





















