May 24, 2026
ww yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

धूमधाम से मना नैनीताल आर्य समाज का वार्षिकोत्सव

0
1004028800
012 013
111 222 333

नैनीताल ।   सरोवर नगरी में आर्य समाज नैनीताल का  १५२वां वार्षिक उत्सव विश्व में शांति और भाईचारा बने रहने की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया है।
इस मुखय समारोह के अवसर पर आयोजित यज्ञ में  रोहित गर्ग,  सुनील अग्रवाल, अभिलाष कांबोज और  पीयूष अग्रवाल ने सपत्नीक मुखय यजमान के रूप में शिरकत की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मानव कल्याणए देशए समाज तथा राष्ट्र की उन्नति और खुशहाली के लिए मिलकर सामूहिक रूप से यज्ञवेदी में पवित्र आहुतियां प्रदान कीं। इस दौरान यज्ञ ब्रह्मा आचार्य अनुज शास्त्री ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि श्यज्ञमय जीवनश् से ही संपूर्ण संसार का वास्तविक भला संभव है इसलिए हमें इसके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
समारोह को संगीतमय और दिव्य बनाने में श्री कुलदीप आर्य का विशेष योगदान रहाए जिन्होंने अपने मधुर भजनों के संकलन से उपस्थित सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर आर्य समाज के सचिव श्री केदार सिंह ने उत्सव में पहुंचे सभी आगंतुकोंए साधु.सन्यासियों और विभिन्न राज्यों से पधारे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *