उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो की नई कार्यकारिणी गठित

नैनीताल भवाली । उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो की बुधवार को नई कार्यकारिणी गठित कर दी गयी।
कार्यकारिणी में हर्षवर्धन को शाखा अध्यक्ष, दिनेश दुमका को शाखा मंत्री जबकि एल डी पालीवाल प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए। इसके अलावा शाखा उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र व मोहन असवाल, शाखा संयुक्त मंत्री सुधीर कुमार व अमित नयाल,संगठन मंत्री की जिमेदारी हरीश लाल व मनोज जोशी जबकि कोषाध्यक्ष पंकज जोशी वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रु प में विद्यासागर,दीपचंद्र, रणजीत सिंह, खुशाल सिंह तथा खगेश चंद चुना गया जबकि क्षेत्रीय प्रतिनिधि रूप किशोर सागर तथा नरेश पाल जबकि प्रांतीय प्रतिनिधि के रुप में एल डी पालीवाल तथा वी के रॉय चुने गए। चुनाव अधिकारी व संगठन के
पदाधिकारियों के रुप में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंत्री मनिंदर गावा, मनोज भट्ट, हरीश रावत तथा दिनेश दुमका आदि लोग मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे,पर्वतीय मार्गो में बस संचलन हेतु प्रयास करेंगे, कर्मचारियों को समय से वेतन दिलवाने, कार्यशाला में स्पेयर पाट्र्स दिलवाने,कैंची धाम व नैनीताल हल्द्वानी रोड में अधिक से अधिक बस चलवाने का प्रयास करेंगे।





















