October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पौधा रोपण अभियान को हुए पूरे 673 दिन

0
1004008174
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पौधारोपण अभियान से जुड़ना प्रकृति की सच्ची सेवा: पुजारी चंचल सिंह

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 673वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 673वे दिन डीडीहाट और पिथौरागढ़ के बीच में स्थित स्थित दुर्गा मंदिर परिसर खिरचिना बन्दर लीमा में बृहद स्तर पर मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। चंचल सिंह खोलिया ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना प्रकृति की सच्ची सेवा है। वह लंबे समय से प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। आज मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्य करने से वे अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह,समाजसेवी दीपचंद जोशी, त्रिभुवन, देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *