पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन व
विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

नैनीताल । सूबे के पूर्व सीएम मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर नैनीताल में विभिन्न संगठनों ने गहरा दु:ख जताया है।
जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की शोक सभा एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें पूर्व मुखयमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल, पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश समेत दयाकृष्ण पोखरिया ,नवीन भटट ,कमल सुयाल, राकेश सुयाल,भगवत जन्तवाल तथा निलेश भटट व अन्य ने स्व. खण्डूरी के कार्यो पर प्रकाश डाला एवं श्रद्धांजली अर्पित की। दूसरी ओर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने भी पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है । कूटा ने कहा है कि पूर्व मुखयमंत्री का जाना बहुत दुख की घड़ी है । वह अनुशासन प्रिय तथा प्रदेश के विकास में हमेशा तत्पर रहे । कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी समेत कूटा परिवार ने दु:ख जताया।





















