October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति प्रोफेसर श्री रावत ने की बैठक

0
1003997254
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

नैनीताल। सरोवर नगरी के
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत ने विश्वविद्यालय में नव नियुक्त शिक्षकों एवं उनके विभागाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय में नवाचार, शोध एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक नव नियुक्त शिक्षक को शोध कार्यों के लिए छह लाख रुपये तक का अनुसंधान अनुदान प्रदान किया गया है। कुलपति प्रो. रावत ने इस पहल को विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कुलपति प्रो. रावत ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्षों ने नव नियुक्त शिक्षकों को विभागों में कार्यालय उपलब्ध कराए हैं, जिससे उन्हें शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने विभागाध्यक्षों के सहयोग की सराहना की।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. रावत ने नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए उनसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षकों की ऊर्जा एवं नवीन दृष्टिकोण विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक में नव नियुक्त प्रो. दीपक पालीवाल एवं प्रो. प्रीति आर्या, एसोसिएट प्रोफेसरों में डॉ. बामा प्रसाद दत्ता, डॉ. मीनू रानी, डॉ. रमेश चंद्र बेलवाल, डॉ. जिबू साबू एम. तथा उप पुस्तकाध्यक्ष डॉ चारु चंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो. एल. एम. जोशी, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. आशीष मेहता तथा प्रो. अनीता पाण्डे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *