भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता दया कृष्ण ने
शहर के भीतर जगह-जगह पड़े मलेव को हटाए जाने के संबंध में ज्ञापन सोपा

नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता दया कृष्ण पोखरिया ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को नैनीताल शहर के भीतर जगह-जगह पड़े मलेव को हटाए जाने के संबंध में ज्ञापन सोपा है। जिसमें अवगत कराया गया है नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर लोग अपने-अपने घरों का मालवा कट्टो पर भरकर रख देते हैं। इसके अलावा रेता बजरी आदि भी जगह- जगह पर इकठ्ठा कर दिया जाता है। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पालिका प्रशासन को पूर्व में कई बार अवगत करा दिया गया है। दया कृष्ण ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देशित करने की कृपा करें।





















