अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर इतिहास विभाग में विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुविवि के डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभाग के विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संजय घिल्डियाल के कुशल मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य विद्यार्थियों को संग्रहालयों के महत्व, उनके इतिहास और वैश्विक लक्ष्यों में उनकी भूमिका से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के शोध छात्र नीरज बिष्ट द्वारा किया गया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में विभाग के प्राध्यापकों सहित विभागों के छात्र.छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस विशेष दिवस की प्रासंगिकता को समझने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद विभाग के शोध छात्र ऋषभ रावल द्वारा एक अत्यंत प्रभावी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की इस वर्ष की थीम को रेखांकित करते हुए संग्रहालयों की रीजिलियंस
लचीलापन और संकटों से उबरने की क्षमताद्ध पर विस्तार से बात की।कार्यक्रम के अंतिम चरण मेंए सभी प्रतिभागी छात्रों को इतिहास विभाग के हिमालय संग्रहालय की प्रदर्शनी के प्रत्यक्ष भ्रमण पर ले जाया गया। वहाँ छात्रों ने उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिकए ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को करीब से देखा और समझा।





















