पटवाडांगर व धनियाकोट के जंगलों में लगी भीषण आग फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू

नैनीताल । दमकल विभाग नैनीताल ने सूचना मिलने पर पटवाडांगर तथा धनियाकोट के जंगलों में लगी आग को बुझाया।
घटनास्थल पर पहुँचकर फ ायर कर्मियों द्वारा देखा गया कि जंगल क्षेत्र में आग तेजी से फैल रही थी जिससे आसपास के वन क्षेत्र को खतरा उत्पन्न हो रहा था। फायर यूनिट द्वारा तत्काल गाड़ी से पंपिंग कर अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया गया तथा कड़ी मशक्कत एवं सूझबूझ के साथ आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर बुझा दिया गया। साथ ही आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से भी रोका गया।उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपति हानि नहीं हुई। इस दौरान दमकल विभाग के प्रकाश मेर,जय प्रकाश आर्या,आनंद गिरी, किशोर फ त्र्याल तथा विवेक थापा आदि मौजूद रहे।





















