October 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

100 वी अखिल भारतीय ट्रेड्स कब हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर

0
1003987055
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित तैयारीयो को लेकर हुई चर्चा

विभिन्न समितियों एवं व्यवस्थाओं का हुआ कार्य विभाजन

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए सभागार में सोमवार को नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ द्वारा एनटीजी एवं डीएसए परिवार के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सचिवों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक महासचिव मनोज जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक आगामी 4 जून से 24 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ऐतिहासिक 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता–2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु विभिन्न समितियों एवं व्यवस्थाओं का कार्य विभाजन किया गया। आयोजन की मुख्य समन्वय जिम्मेदारी डॉ० मनोज बिष्ट को प्रदान की गई। बैठक में मंच एवं अतिथि सत्कार, स्वागत समिति, झांकी संयोजन, मैदान एवं टीम व्यवस्था, स्टेडियम सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया एवं कार्यालय व्यवस्था, खिलाड़ियों एवं अतिथियों के जलपान तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
कार्य विभाजन के अंतर्गत झांकी संयोजन, विद्यालयों एवं संस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी शैलेन्द्र बर्गली (सचिव वॉलीबॉल), करन सती (सचिव एथलेटिक्स), बृजेश बिष्ट एवं बिशन सिंह मेहता को सौंपी गई। मैदान एवं टीम व्यवस्था की जिम्मेदारी चंदलाल साह (सचिव हॉकी), पवन सिंह खनायत (सचिव फुटबॉल), डॉ० संतोष कुमार एवं भूपेन्द्र सिंह बिष्ट को दी गई।
स्टेडियम सजावट, लाइट, टेंट एवं सांस्कृतिक मंच व्यवस्था हेतु रवि प्रकाश जोशी (सचिव क्रिकेट), हरीश जोशी (सचिव बास्केटबॉल), वीरेन्द्र साह (सचिव इंडोर गेम) एवं खीमराज देऊपा (उपसचिव) को जिम्मेदारी प्रदान की गई। मीडिया एवं कार्यालय व्यवस्था हेतु श्री भारत सिंह मेहरा (कार्यालय प्रभारी), शैलेन्द्र बर्गली जी एवं बिशन सिंह मेहता जी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा डीएसए भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
इसके उपरांत डीएसए मैदान में चल रहे निशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कोच गोविंद सिंह बोरा गोपी द्वारा बच्चों को दिए जा रहे निःशुल्क फुटबॉल एवं हॉकी प्रशिक्षण की सराहना की गई। साथ ही अन्य खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर
बैठक में मनोज जोशी (अवैतनिक महासचिव), प्रो० डॉ० डी. एस. बिष्ट (उपाध्यक्ष), श्री चंदलाल साह (सचिव हॉकी), रवि जोशी (सचिव क्रिकेट), पवन सिंह खनायत (सचिव फुटबॉल), शैलेन्द्र बर्गली (सचिव वॉलीबॉल), हरीश जोशी (सचिव बास्केटबॉल), वीरेन्द्र साह (सचिव इंडोर गेम), खीमराज सिंह देऊपा (उपसचिव), त्रिभुवन सिंह फर्त्याल (कार्यकारिणी सदस्य), धर्मेंद्र शर्मा (कार्यकारिणी सदस्य), दीपक बिष्ट (कार्यकारिणी सदस्य), बिशन सिंह मेहता (कार्यकारिणी सदस्य), भारत सिंह मेहरा (कार्यालय प्रभारी) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *